जनता को याद आया बिल क्लिंटन का सहारनपुर दौरा

सहारनपुर को भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिटन के आतिथ्य का अवसर मिल चुका है। आठ अप्रैल-2001 का वह दिन याद कर सहारनपुर के लोगों की याद ताजा हो गई। मौका था 



सहारनपुर। सहारनपुर की धरती के अमेरिका से गहरे रिश्ते हैं। इन्हीं रिश्तों को निभाने के लिये अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन यहां आये थे। उनके आतिथ्य सत्कार में सहारनपुर के बाशिंदों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आठ अप्रैल-2001 को रामपुर मनिहारान कस्बे में रामरती गुप्ता महिला पॉलीटेक्निक में बिल क्लिंटन का आगमन हुआ था। यहां उन्होंने हिलेरी क्लिंटन नर्सिग स्कूल और बिल क्लिंटन साइंस सेंटर की नींव रखी थी। दोनों ही संस्थानों में अब हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं।


सोमवार को अहमदाबाद और आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भव्य स्वागत किया गया। टीवी चैनलों पर उनके दौरे का लाइव प्रसारण देखकर सहारनपुर के लोगों को उस दिन की याद ताजा हो गई, जब यहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आए थे। हालांकि तब क्लिंटन राष्ट्रपति पद से मुक्त हो चुके थे। वह यहां अमेरिका में बसे भारतीय मूल के व्यापारी विनोद गुप्ता के आमंत्रण पर पहुंचे थे। अपनी माता रामरती गुप्ता के नाम पर विनोद गुप्ता द्वारा स्थापित रामरती गुप्ता महिला पॉलीटेक्निक में पहुंचे बिल क्लिंटन अपने स्वागत से अभिभूत हुए थे।


विनोद गुप्ता व बिल क्लिंटन आपस में घनिष्ठ मित्र हैं। वह साथ गोल्फ भी खेलते हैं। बिल क्लिंटन, विनोद को विन नाम से पुकारते हैं। उस समय पॉलीटेक्निक में अपनी पत्नी सीनेटर हिलेरी रोधाम क्लिंटन के नाम पर हिलेरी क्लिंटन नर्सिग स्कूल का शिलान्यास किया था। गोचर कृषि इंटर कॉलेज में अपने नाम से बने बिल क्लिंटन साइंस सेंटर की नींव भी रखी थी।